logo

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शहीद जवान सुनील धान को दी श्रद्धांजलि

SUNIL_DHAAN.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड जगुआर मुख्यालय, रांची में शहीद जवान सुनील धान के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। जानकारी हो कि झारखंड जगुआर के जवान सुनील धान चाईबासा ज़िले में सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ के दौरान आईईडी विस्फोट में वीरगति को प्राप्त हुए थे।

इस दुखद खबर की जानकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट के माध्यम से दी। मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, "चाईबासा में सर्च अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट में घायल झारखण्ड जगुआर के जवान सुनील धान जी के शहीद होने की दुःखद सूचना मिली है। मरांग बुरु शहीद सुनील जी की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।"


 

Tags - Jharkhand News Jharkhand Hindi News Ranchi News Ranchi Latest News Ranchi Hindi News Martyr Jawan Sunil Dhan Governor Santosh Gangwar Chief Minister Hemant Soren Tribute